Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पन्त की तूफानी शतक के बाद मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीधे तौर पर इन्हे ठहराया हार का जिम्मेदार

आज आईपीएल का 42वां मैच खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने आज अपनी गेंदबाजी का नहीं बल्कि बल्लेबाजी की ताकत दिखाई। दिल्ली डेयरडेविल्स के 187 रन का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट के शानदार अंतर से हरा दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को हराया

इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज पृथ्वॉ शॉ और जेसन रॉय बड़ी जल्दी आउट हो गए। उसके बाद क्रिज पर कप्तान श्रेयर अय्यर और ऋषभ पंत आए। दोनों ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन एक बार फिर श्रेयस रन आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए।

ऋषभ की लाजबाव पारी

हालांकि ऋषभ पंत ने पारी को बखूभी संभाला और एक के बाद एक बड़े शॉट्स लगाकर अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी लगा दिया। पंत ने आज अपनी 63 बॉल में नाबाद 128 रन की पारी खेलकर अपने टीम का स्कोर 187 रन तक पहुंचा दिया।

धवन-विलियम्सन की शानदार साझेदारी

ऋषभ पंत की इतनी लाजबाव पारी को शिखर धवन और केन विलियम्सन ने की बेहद शानदार 176 रन की साझेदारी ने बेकार कर दिया। सनराइजर्स की ओर से एलेक्स हेल्स के आउट होने के बाद केन विलियम्सन और शिखर धवन अंगद की तरह जम गए और अंत तक आउट ही नहीं हुए।

इस बड़ी हार के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि,

“जिस तरह से हमने आज गेंदबाजी की है उससे हम जीत के बिल्कुल भी हकदार नहीं है.” 

ऋषभ की पारी के बारे में श्रेयस ने कहा कि,

“उनकी पारी लाजबाव थी, जिस तरह से वो खेल रहे थे वो वाकई में काबिल-ए-तारिफ है। मुझे लगता है कि 187 का लक्ष्य हमारे लिए काफी था लेकिन दूसरी पारी में विकेट काफी आसान भी हो गया और हमारी गेंदबाजी भी असरदार नहीं रही। जिसकी वजह से हम हार गए.”

दिल्ली के सीजन से बाहर होने के बारे में दिल्ली के युवा कप्तान ने कहा कि,

“हमने अच्छा नहीं खेला इसलिए हम क्वालिफाई नहीं कर पाए लेकिन हम आगे के बचे हुए मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते टीम को जीत दिलाना चाहेंगे ताकि अगले सीजन में टीम के हौसले बुलंद रहे.”

अपनी नई कप्तानी के अनुभव के बारे में दिल्ली के कप्तान ने कहा कि,

“मैंने इन कुछ दिनों में काफी कुछ सीखा है। जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ खेलते हो तो आपको नई चीजे सीखने को मिलती है। मुझे भी मिली जो मुझे आगे इंडिया ए की कप्तानी में मदद करेगा.”

The post ऋषभ पन्त की तूफानी शतक के बाद मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीधे तौर पर इन्हे ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.