राजस्थान रॉयल्स से मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्ले ऑफ़ से बाहर हो गयी थी. एक बार फिर आरसीबी का फाइनल में जाने का सपना टूट गया. रॉयल चैलेंजर्स अभी एक बार भी आईपीएल चैम्पियन नही बन पायी है. इस बार भी वह इससे महरूम रह गयी.
आरसीबी में बड़े सितारों की कमी नही है. टीम की कमान इस समय दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली के हांथों में है. जबकि ए.बी डीविलियर्स, मैक्कलम जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं. इसके बाद भी आरसीबी के फैन्स को लगातार निराशा हाँथ लगी.
लेकिन विराट नही छोड़ेंगे आरसीबी का साथ

आईपीएल के इस सीजन से भी जब आरसीबी बाहर हो गयी तो आरसीबी के फैन्स ने विराट कोहली को लेकर कई तरह की बातें की. सोशल मीडिया पर टीम के सभी खिलाड़ी बदलने की सलाह दी गयी. इसके अलावा लोगों ने विराट कोहली को टीम बदलने तक की सलाह दे दी.
विराट कोहली ने इस पर अधिकारिक तौर पर तो कुछ नही कहा है. मगर आरसीबी के ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया गया है. जिसमें विराट यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं खुद को किसी और टीम के साथ खेलते हुए नहीं देख रहा हूं.

दरअसल इस वीडियो को पुरानी फुटेज का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया है. इससे ऐसा लग रहा है कि आरसीबी फ्रेंचाइजी खुद ही विराट का साथ किसी भी हाल में छोड़ने को तैयार नही है.
He has said it multiple times and we'll quote him again, " I don't see myself playing for any other franchise." @imVkohli
#PlayBold #RCB pic.twitter.com/ynZ9JZa8iL
— Royal Challengers (@RCBTweets) May 22, 2018
2007 में अंडर-19 का वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान भी विराट कोहली थे. इसके बाद ही 2008 में आईपीएल शुरु हुआ था. इसी दौरान विराट को बैंगलोर टीम ने चुना था. इसके बाद विराट कोहली लगातार आरसीबी के साथ जुड़े रहे.
डेनियल विटोरी के बाद 2013 में आरसीबी के कप्तान विराट बने थे, तब से वह लगातार टीम की कमान संभाल रहे हैं. खैर, प्ले ऑफ़ से बाहर बाहर होने के बाद विराट कोहली के आरसीबी छोड़ने की जो अटकलें लग रही थीं उस पर आरसीबी की ऑफिसियल टीम ने विराम लगा दिया है.
The post प्ले ऑफ से बाहर होने के बाद आरसीबी छोड़ने के फैसले पर कोहली का आया विराट बयान, इस टीम से खेलना चाहते है आईपीएल appeared first on SportzWiki Hindi.


