खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। लेकिन कल खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया।
आईपीएल की एक रिपोर्ट के अनुसार "राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 13 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। "आईपीएल के आचरण संहिता के अनुसार न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित उनकी टीम का यह पहला अपराध है इसलिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"
राजस्थान रॉयल्स को अब मंगलवार को ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। इन दोनों टीमों के नजरिये से यह मुकाबला महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि एक तरफ दोनों टीमों के 12 - 12 अंक है मंगलवार को खेले जाने वाले मुकाबले में इन दोनों टीमों में टक्कर का मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है।