शनिवार को एबी डीवीलियर्स और विराट कोहली की तूफानी पारियों के चलते आरसीबी की टीम ने दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को 5 विकेट से हरा दिया था.
आपकों बता दे, कि इस मैच में जहां आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 40 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली. वही टीम के लिए एबी डीवीलियर्स ने 37 गेंदों पर नाबाद 72 रन की पारी खेली.
डीविलियर्स को अब भी टीम के प्लेऑफ़ में पहुंचने का भरोसा

आपकों बता दे, कि आरसीबी की टीम का प्लेऑफ़ में पहुंचना बहुत मुश्किल लग रहा है, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को अब भी भरोसा है, कि टीम प्लेऑफ़ में अपनी जगह बनायेगी.
आपकों बता दे, कि आरसीबी की टीम ने अपने खेले 11 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. अगर आरसीबी को प्लेऑफ़ में अपनी जगह बनानी है, तो उसे अपने बाकि बचे तीनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे.
विराट के बांधे तारीफों के पुल

एबी डीविलियर्स ने अपने एक बयान में कहा,
“मैं इस बात से बहुत खुश हूं, कि हमारे प्रशंसकों के चेहरें में काफी समय बाद खुशी आई है. हम दबाव में थे और दिल्ली को हराकर अपने प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहते थे. हाँ, हम पर इस मैच में थोड़ा दबाव था, लेकिन हमने दबाव को अच्छा हैंडल किया और मैच जीता.”
विराट ने मेरे ऊपर से दबाव हटाया
एबी ने आगे अपने बयान में कहा,
“मैं हमारी इस जीत का श्रेय विराट को देना चाहूँगा, क्योंकि उन्होंने पॉवरप्ले में हमारे लिए अच्छे शॉट्स खेले और हमें तेजी से रन दिए. मुझ पर दबाव विराट की वजह से नहीं आया, क्योंकि विराट दूसरी तरफ से रन बना रहा था, मुझे क्रीज में समय बिताने का वक्त मिल गया. विराट ने बहुत शानदार क्रिकेट खेला और हमें फ्रंट से लीड किया.
मैं शुरूआती कुछ ओवरों में स्ट्रगल कर रहा था, लेकिन विराट के दूसरे छोर पर बन रहे रनों से मेरे ऊपर से प्रेशर बिलकुल हटा दिया था.
एबी ने अपनी टीम के प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदों को लेकर कहा,

“हम इस जीत से काफी खुश है और अब हमारे पास इस सीजन में 3 मैच बचे है और हमें पूरा विश्वास है, कि हम अब भी प्लेऑफ़ में पहुंच सकते है.”
The post डिविलियर्स को अब भी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद इस खिलाड़ी को दिया दिल्ली के खिलाफ मिली जीत का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.