Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद में अपना अंतिम मैच खेलने के बाद भावुक हुए भुवनेश्वर कुमार प्रसंशको के लिए कही ये दिल छु जाने वाली बात

आईपीएल का 11वां सीजन काफी कमाल का साबित हो रहा है. इसके हर मैच में काफी रोमांच देखने को मिलता है. आज आईपीएल के लिए प्ले ऑफ की टक्कर का आखिरी दिन है. आज इस बात का फैसला हो जाएगा कि कौन-कौन सी टीम प्ले ऑफ का हिस्सा बनेगी.

अभी की बात करें तो इस समय सबसे उपर सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चल रही है. यह दोनों ही टीमें पहले से ही प्ले ऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी हैं. हैदराबाद की टीम 14 में से 9 मैच जीतकर 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं. तो वहीं चेन्नई ने 13 में से 8 मैच जीतकर 16 पॉइंट्स हासिल कर के दूसरे स्थान पर चल रही हैं.

कोलकाता ने जीता मैच 

इस आईपीएल में सबसे शानदार टीम सनराइजर्स हैदराबाद की रही है. यह टीम अपनी नपी-तुली गेंदबाजी के लिए जानी जाती है. कल यानी 19 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में हैदराबाद की किस्मत ने साथ नहीं दिया. कोलकाता ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

हैदराबाद ने खेली शानदार पारी 

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. जिसके जवाब में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 5 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया. क्रिस लिन को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 43 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली.

भुवनेश्वर ने किया हैदराबाद का शुक्रिया 

इस खेल के बाद हैदराबाद के शानदार खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का पोस्टर है. उसमें शुक्रिया हैदराबाद लिखा हुआ है. इसमें भुवनेश्वर कुमार ने लिखा, “चूंकि हैदराबाद में यह आईपीएल के सीजन का आखिरी मैच था, इसलिए मैं सभी समर्थकों और प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहता हूं, उन्होंने हमें आईपीएल के इस सत्र में इतना प्यार दिया.”

The post हैदराबाद में अपना अंतिम मैच खेलने के बाद भावुक हुए भुवनेश्वर कुमार प्रसंशको के लिए कही ये दिल छु जाने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.