Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना ने बेटी के बर्थडे पर दी ग्रैंड पार्टी, शामिल हुए कई क्रिकेटर्स

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मौका था सुरेश रैना की बेटी के बर्थडे का. ऐसे में अगर कप्तैन कूल वहां मौजूद हों तब तो बात ही कुछ और है. ऑलराउंडर सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया 15 मई को दो साल की हो गईं. रैना और उनकी वाइफ प्रियंका ने इस मौके पर मंगलवार को शानदार पार्टी दी, जिसमें कप्तान एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो और हरभजन सिंह सहित कई चेन्नै सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी शामिल हुए. इसमें हरभजन सिंह की वाइफ और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस गीता बसरा और बेटी की भी उपस्थिति रही.

ग्रेसिया का जन्म 15 मई, 2016 को एम्स्टर्डम (नीदरलैंड्स) हुआ था. चेन्नै सुपर किंग्स टीम के ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर इस मौके का विडियो पोस्ट गया है, जिसमें केक काटने के दौरान एमएस धोनी और ड्वेन ब्रावो दिखाई दे रहे हैं. ग्रेसिया अधिकतर समय अपनी दादी की गोद में ही दिखाई दीं.

यह भी पढ़ें:

आईपीएल -11 में अपना दम दिखायेंगे बिहार के ये लाल, ईशान, नदीम और अनुकूल राय

चेन्नै सुपर किंग्स की टीम फिलहाल दिल्ली में है. उसे अगला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 18 मई यानी शुक्रवार को खेलना है. धोनी की कप्तानी वाली टीम प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है.

फिलहाल CSK 12 मैचों में 8 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. यह 9वां मौका है, जब धोनी की कप्तानी में चेन्नै की टीम प्ले ऑफ में पहुंची है.

देखें वीडियो:

The post सुरेश रैना ने बेटी के बर्थडे पर दी ग्रैंड पार्टी, शामिल हुए कई क्रिकेटर्स appeared first on Live Cities.