Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी पत्नी अंजलि संग आखिर क्यों धर्मशाला पहुंचे सचिन, जाजिए क्या है बात!

धर्मशाला। इंडियन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बुधवार को अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ धर्मशाला पहुंचे है। सचिन तेंदुलकर यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बने क्रिकेट म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे। सचिन एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं।

आखिर क्यों सडक़ों पर रहने को मजबूर है अभिनेता जैकी चेन की बेटी

जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 12.30 बजे मास्टर ब्लास्टर सचिन धर्मशाला के एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनके फैंस ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सचिन की पत्नी अंजलि भी उनके साथ हैं। सचिन यहां करीब चार दिन तक रुकेंगे। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम विश्व के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। इसी के चलते इस स्टेडियम को क्रिकेट संग्रहालय बनाया जा रहा है। जिसकी नींव सचिन तेंदुलकर रखेंगे।

आईपीएल में दिखने वाली इस मिस्ट्री गर्ल का उठा पर्दा, जानिए आखिर चेन्नई से क्या है कनेक्शन

म्यूजियम में इन खिलाडिय़ों के लगेंगे स्टैच्यू यहां बनाए जा रहे क्रिकेट संग्रहालय में भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का स्टैच्यू लगाया जाएगा। वहीं सचिन के अलावा कपिल देव, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों के स्टैच्यू रखे जाएंगे। यहां पर भारतीय क्रिकेट के इतिहास की जानकारी के साथ भारतीय टीम की जीती ट्रॉफियों की डमी भी प्रदर्शित की जाएंगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर से बॉलिंग कर सकेगा पाकिस्तान का ये ऑलराउंडर खिलाड़ी

दलाई लामा से भी करेंगे मुलाकात धर्मशाला आने पर सचिन तेंदुलकर बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से भी मुलाकता करेंगे। खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर अपने परिवार सहित धर्मगुरु दलाईलामा से मिलेंगे। 3 मई को मैकलोडगंज में वह धर्मगुरु से विशेष मुलाकात करेंगे।

छात्राओं की सफलता के लिए इतनी बड़ी बात कह गई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे!

अंडर-14 खिलाडिय़ों को देंगे गुरु मंत्र दलाइलामा से मिलने के बाद सचिन धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे, जबकि इसी दिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरान वह स्टेडियम की डे अकादमी के अंडर-14 खिलाडिय़ों से मिलेंगे और उन्हें क्रिकेट की बारीकियों के बारे में टिप्स भी देंगे।