Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि कुमार फाइनल में जगह बनाने से चूके

म्यूनिख
भारतीय निशानेबाज रवि कुमार शनिवार को यहां मामूली अंतर से आईएसएसएफ वर्ल्ड कप की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में चूक गए। मैक्सिको के गुआदालाजरा में हुए वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने वाले रवि महज 0.6 के स्कोर से तीसरी बार फाइनल में जगह पक्की करने से चूक गए और 13 वें स्थान पर रहे।

वह कोरिया के चांगवोन में हुए वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रहे थे। इस स्पर्धा में बेलारूस के इलिया चारहेका ने स्वर्ण, रूस के व्लादीमिर मास्नेन्निकोव ने रजत और चीनी ताइपे की शाओ – चयूंन ने कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में भाग ले रहे अन्य भारतीयो में अर्जुन बाबुता और दीपक कुमार क्रमश: 627.7 और 627.4 के स्कोर के साथ 20 वें और 25 वें स्थान पर रहे।