Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल की तर्ज पर शुरू होगा महिला आईपीएल, बीसीसीआई ने डेट की किया घोषणा

क्रिकेट का सबसे चर्चित फ़ॉर्मेट आईपीएल इन दिनों धमाकेदार अंदाज में चल रहा है और दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन हो रहा है. तो इसी बीच अब बीसीसीआई ने महिला टी-20 आईपीएल भी शुरू करने का प्लान किया है जो की आईपीएल प्ले ऑफ़ से पहले ही शुरू हो सकता है.

जी हां, इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा कर दी गई गई है और यह मुकाबला आईपीएल फ़ॉर्मेट जैसा ही होगा. लेकिन 22 मई से मुंबई में यह शुरू हो सकता है. 

अगर ऐसा होता है तो यह बेहद दिलचस्प होगा और पहली बार महिला भी आईपीएल जैसे फ़ॉर्मेट का हिस्सा बनेगी जो की अब तक किसी और देश ने या फिर क्रिकेट बर्ड ने शुरू नहीं किया है. तो आइये आपको बताते हैं इस मजेदार फ़ॉर्मेट की ख़ास बातें.

BCCI set to organize women’s T20 game before IPL playoffs

गौरतलब है कि, आईपीएल क्रिकेट की सबसे चर्चित लीग में से एक है जिसका इंतजार खिलाड़ियों को भी बेसब्री से होता है. तो वहीं दर्शक भी इसके लिए कुछ महीने पहले से ही बेताब रहते हैं. अब तक आईपीएल में 43 मैच खेले जा चुके हैं और सभी एक एक धमाकेदार हैं. तो वहीं अब इसकी लोकप्रियता को देखते हुए बीसीसीआई आईपीएल प्ले ऑफ़ से पहले ही महिला टी-20 फ़ॉर्मेट भी शुरू करने जा रही है. जी हां COA के चीफ विनोद राय ने इंडियन एक्सप्रेस से बात-चीत करते हुए इस बात की जानकारी साझा की है और बताया की जल्द ही यह शुरू होगा.

BCCI set to organize women’s T20 game before IPL playoffs

गौरतलब है कि, आईपीएल क्रिकेट प्रेमियों से लेकर खिलाड़ियों के बीच सबसे चर्चित फ़ॉर्मेट है जिसके लिए लोग बेताब रहते हैं. ऐसे में अब बीसीसीआई ने महिला टी-20 भी शुरू करने का प्लान किया है जो 22 मई से पहले ही शुरू हो सकता है.

विनोद राय ने बताया की इसमें 4 विदेशी महिला खिलाड़ी शामिल होंगी और यह आईपीएल के जैसे ही होगा जिसको बोर्ड और COA मिलकर प्रमोट करेंगे. यह मैच स्टार पर ही प्रसारित होगा जिसका लाइव प्रसारण दोपहर 2.30 से होगा.

BCCI set to organize women’s T20 game before IPL playoffs

बता दें की बीसीसीआई इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से संपर्क साधे हुए है और जल्द ही विदेशी खिलाड़ियों के नाम का एलान हो जायेगा. ऐसे में महिला टी-20 का यह मुकाबला भी काफी दिलचस्प होने जा रहा है और खास बात है कि, यह आईपीएल के बीच ही शुरू होगा.

The post आईपीएल की तर्ज पर शुरू होगा महिला आईपीएल, बीसीसीआई ने डेट की किया घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.