खेल डेस्क। जोस बटलर और स्टोक्स की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है और वह वापस राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर अपनी टीम की और लौट गए है राजस्थान रॉयल्स को अपनी स्थिति सुधारने के लिए एक मैच और खेलना होगा और यह मैच राजस्थान रॉयल्स के नजरिये से अहम मैच है राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 19 मई को जयपुर में अपना आखिरी मैच खेलना है।
रहाणे ने कोलकाता के खिलाफ हार के बाद कहा कि"टीम का इरादा सकारात्मक था जोस (बटलर) और त्रिपाठी ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की और जब क्रीज पर पंहुचा तो मैं बस आगे बढ़ना चाहता था। लेकिन जोस ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की और हर समय उनके ऊपर टिका नहीं रहा जा सकता बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी।
उन्होंने आगे कहा, "हम निश्चित रूप से जोस और स्टोक्स को याद करेंगे लेकिन एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में मैं वास्तव में जोस के लिए खुश हूं कि उन्हें टेस्ट टीम में चुना गया है। एक खिलाड़ी के रूप में जब आप टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं तो आप वास्तव में ख़ुशी महसूस करते हैं।"