इन दिनों आईपीएल में एक ही टीम धमाल मचा रही है जिसने थाला और कूल एमएस धोनी को भी पछाड़ रखा है. जी हां हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद की जिसके युवा खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल अपनी गेंदबाजी से काफी धमाल मचा रहे हैं. सिद्धार्थ 27 वर्ष के युवा खिलाड़ी हैं जो हैदराबाद टीम के ख़ास गेंदबाजों में से एक हैं और उनका मानना है कि, टीम में उनकी जगह निर्धारित है.
साथ ही आपको बता दें की हाल ही में उनका सेलेक्शन टीम इंडिया के लिए हुआ है जो अगले महीने शुरू होने जा रही ODI सीरिज के लिए है.

सिद्धार्थ कौल 27 वर्षीय युवा खिलाड़ी जो आईपीएल के इस सीजन में काफी चर्चा में बने हुए हैं. कौल ने अपनी धाकड़ गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और क्रिकेट के दिग्गज उनकी तारीफ़ कर रहे हैं. तो वहीं टीम में भी उनकी जगह शानदार ढंग से परिभाषित है और वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं.
सिद्धार्थ कौल ने अब तक खेले गए 11 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किये हैं. इस रिकॉर्ड के साथ ही सिद्धार्थ काफी मेहनत कर रहे हैं और अपनी टीम के लिए अच्छा करते नजर आ रहे.

तो वहीं आपको बता दें कि, आईपीएल खेल रहे सिद्धार्थ कौल के लिए हाल ही में एक बड़ी खबर आई थी जिसने उनको झूमने पर मजबूर कर दिया था. एक तरफ जहां सिद्धार्थ अपनी गेंदबाजी से आईपीएल में धाकड़ प्रदर्शन कर टीम को बढ़त दिलाने में सफलता हासिल कर रहे हैं, इसी बीच टीम इंडिया में सेलेक्शन काफी अहम है. अगले महीने शुरू होने जा रही ODI सीरिज में सिद्धार्थ का सेलेक्शन हो गया है जिसके बाद वह खुसी से झूम रहे हैं.
The post हैदराबाद के युवा गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने बताया भुवी की मौजूदगी में क्या है टीम में उनकी जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.