Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के इस रिकॉर्ड को ये दिग्गज खिलाडी तोड़ने के कगार पर

खेल डेस्क। आईपीएल 2018 के सभी लीग मैच समाप्त हो गए है और आज आईपीएल का पहल प्ले ऑफ मैच खेला जायेगा और इस प्ले ऑफ में आईपीएल की दो महान टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें भिड़ेगी इस मुकाबले में जो टीम जीतती है वह सीधे फाइनल की और अग्रसित हो जाएगी और हारने वाली टीम को इस मैच में एक और मौका मिलेगा।

रैना ने अभी तक 34.48 की औसत से बल्ले से 4931 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली ने 38.35 के औसत से 4948 रन बनाये है लेकिन विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले ही आईपीएल 2018 से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन आज सनराइजर्स और चेन्नई के बीच आज मुकाबले में सुरेश रैना विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते है।

174 आईपीएल मैचों में रैना को सिर्फ इस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 17 रनों की जरूरत है। रैना के नाम 35 अर्धशतक है। दूसरी और कोहली के पास 4 शतक और 34 अर्धशतक हैं। सीएसके और एसआरएच दोनों ने 18 अंक पर लीग चरण समाप्त किया। लेकिन केन विलियमसन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम अंकतालिका में टॉप पर है।