खेल डेस्क। अक्सर आईपीएल भारत में एक त्यौहार के रूप में माना जाता है और यह लीग विश्वभर में सबसे बड़ी लीग के रूप में जानी जाती है और फुटबॉल के मैच में अक्सर आपने देखा होगा की खिलाडी एक दूसरे की टीमों की टी शर्ट को चेंज करते हुए नजर आते है लेकिन कल खेले गए मुकाबले में पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
मैच समाप्ति के बाद मुंबई इंडियंस के के आल राउंडर हार्दिक पंड्या और पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज के एल राहुल ने एक दूसरे की टीमों के टी शर्ट पहने और ये पल आईपीएल में काफी रोमांचक पल था और इसे लेकर राहुल ने एक बयान दिया और कहा कि"हमने फुटबॉल मैच से ही यह सीखा है। हार्दिक और मैं अच्छे दोस्त हैं और मुझे लगा कि जर्सी को चेंज और क्रिकेट में ऐसी परंपरा को भी जरूर लाना चाहिए।
सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा , "आईपीएल यह है कि यह सिर्फ मेरे लिए और उसके बीच है, हम सभी 8 टीमों के लिए बहुत मेहनत करते हैं और यह दुनिया में सबसे बड़ा टूर्नामेंट है।" यह आईपीएल की सुंदरता है। हम आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं और हम सभी इस खेल को जीतना चाहते हैं। भले ही हम एक साथ क्रिकेट के 300 दिन खेलते हो लेकिन इन दो महीनों में जब हम आईपीएल खेलते हैं तो हम मैदान पर कोई कदम नहीं उठाते हैं।