Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली, डीविलियर्स नहीं, बल्कि आरसीबी टीम की जीत का श्रेय पार्थिव पटेल ने इस खिलाड़ी को दिया

इंडियन प्रीमियर लीग का 48वां मुकाबला राॅयल चैलेजर्स बैंगलौर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। हो चुके इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट के बडे़ अंतर से हरा दिया है।

पार्थिव ने बताई आरसीबी की जीत की खास वजह

 

मैच के बाद किए गए प्रेस कांफ्रेस में आरसीबी के विकेटकीपर पार्थिव पटेल नजर आए, जिन्होंने मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि,

“सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मिली जीत काफी संतुष्टदायक रही। टीम ने अपनी रणनीति पर पूरा काम किया और इस तरह हमने सभी क्षेत्रों में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया।”

इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा क्रेडिट

अपनी बात को जारी रखते हुए पार्थिव ने कहा कि,

“होलकर क्रिकेट स्टेडियम में बड़े से बड़ा स्कोर हासिल किया जा सकता है. ऐसे में 90 रनों से मिले कम लक्ष्य को हासिल करने में ज्यादा मुश्किलात का सामना नहीं करना पड़ा. इसके अलावा हमारे गेदबाजों से शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। इसमें सबसे जबरदस्त उमेश यादव ने गेंदबाजी की, जिन्होंने पावरप्ले के दौरान दो सलामी बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसमें केएल राहुल और क्रिस गेल शामिल थे.”

बताया उमेश यादव का स्वर्णिम दौर

इसके अलावा पार्थिव ने कहा कि,

“उमेश यादव का मौजूदा समय में स्वर्णिम दौर चल रहा है. वे पूरी तरह रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी कर रहे हैं और उसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में यह उनकी गेंदबाजी का सबसे स्वर्णिम काल हो सकता है.”

आरसीबी टीम के बांधे तारीफों के पूल

पार्थिव ने अपनी टीम के हालिया प्रदर्शन के तारीफों के पूल बांधते हुए कहा कि,

“हमारी टीम ने पिछले कुछ मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है और ऐसा ही खेल यदि आगे के मैचों में रहा, तो निश्चित रूप में हमारी टीम काफी आगे तक जा सकती है।”

The post कोहली, डीविलियर्स नहीं, बल्कि आरसीबी टीम की जीत का श्रेय पार्थिव पटेल ने इस खिलाड़ी को दिया appeared first on SportzWiki Hindi.