Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रावो ने माही की "डॉल जीवा" संग कुछ इस तरह से गाया चैपियंस सांग

खेल डेस्क। वेस्ट इंडीज के दिग्गज आल राउंडर ड्वेन ब्रावो अभी चेन्नई सुपर किंग्स में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। इनके अलावा वह अपने डांस से भी मैच में लोकप्रिय हो जाते है हर मैच में वह कभी कभी "डीजे ब्रावो" सांग पर ठुमके मारते हुए नजर आते है।

न सिर्फ टीमों को यह गाना पसंद है हर बच्चों को यह गाना बहुत पसंद है ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की बेटी जिवा और ग्रासिया के लिए 'चैंपियंस' गीत गाया। ज़ीवा और ग्रासिया के साथ, कई बच्चों ने ब्रावो के साथ डांस किया।

वेस्टइंडीज के इस आल राउंडर ने टी -20 में 400 विकेट लेने का भी रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में होबार्ट तूफान के खिलाफ एक मैच के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी। बिग बैश लीग में मेलबोर्न रेनेगेड्स की ब्रावो कप्तानी करते है। उन्होंने अब तक आईपीएल में खेले गए 12 मैचों 66.50 की औसत से 133 रन बनाए हैं इसके अलावा उन्होंने नौ विकेट भी लिए हैं।