Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गोल्फ टूर्नामेंट में किया बुरा प्रदर्शन तो बीवी ने घर घुसने पर पीटा, गिरफ्तार

जालन्धर
पीजीए स्टार लुकास ग्लोवर की पत्नी को बीते दिनों पुलिस ने पति को पीटने के आरोप में फ्लोरिडा स्थित एक किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्रिस्टा द प्लेयर्स चैंपियनशिप में पति के बुरे प्रदर्शन से खफा थी। इसलिए पति जैसे ही घर आया, दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान क्रिस्टा पर लुकास को पीटने का आरोप लगा है।
सेंट जोन्स काउंटी शैरिफ ऑफिसर ने कहा कि 36 साल की क्रिस्टा ने 2009 के यूएस ओपन विनर पति को सास और दो बच्चों के सामने पीटा। लुकास ने पुलिस को बताया कि वह जब घर पहुंचे को पत्नी ने उसे चैंपियनशिप में बुरा प्रदर्शन करने पर लूजर्स कहा। उसने मना किया तो पत्नी झगडऩे लगी। पुलिस ने क्रिस्टा को गिरफ्तार कर लिया जिसे बाद में 2500 पाउंड के बाउंड भरकर जमानत मिली। हालांकि बाद में लुकास ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने मामला सुलझा लिया है। कागजी कार्रवाई भी जल्द पूरी कर देंगे।