अगर वर्तमान में भारतीय क्रिकेट के कोई दो सबसे बड़े बल्लेबाज है, तो वह निश्चित रूप से विराट कोहली और रोहित शर्मा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही विश्वस्तरीय बल्लेबाज है.
आज हम आपकों अपने इस खास लेख में रोहित शर्मा के चार ऐसे रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कभी नहीं तोड़ पाएंगे.
वनडे क्रिकेट में तीन दोहरें शतक का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक या दो नहीं बल्कि पूरे तीन दोहरें शतक लगाये हुए है. रोहित शर्मा ने दो दोहरें शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाये है, तो वही एक दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया है.
रोहित शर्मा के इन तीन दोहरें शतक का रिकॉर्ड तोड़ना विराट कोहली के लिए अब आसान नहीं होने वाला है. भले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में एक या दो दोहरें शतक लगा दे, लेकिन वह इस मामले में अब रोहित शर्मा से आगे नहीं जा पाएंगे.
264 रनों की सर्वोच्च पारी का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 173 गेंदों पर 264 रन की सर्वोच्च पारी खेली है. यह पारी रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन मैदान पर खेली थी. रोहित शर्मा की इस 264 रनों की पारी का रिकॉर्ड तोड़ना भी विराट कोहली के लिए आसान नहीं होने वाला है.
The post रोहित शर्मा के इन चार रिकॉर्ड को कभी नहीं तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड किंग विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.