Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुझे अपनी दाढ़ी से बहुत प्यार है, इसे काटूंगा नहीं: कोहली

बेंगलुरु 
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि उन्हें अपनी दाढ़ी से बुहत प्यार है और वह इसे कटाएंगे नहीं। यह दाढ़ी उन पर सूट करती है। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की अगुवाई कर रहे इस स्टार बल्लेबाज ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मुझे वास्तव में यह पसंद है। मुझे लगता है कि यह मुझ पर अच्छी लगती है। इसलिए मैं इसे नहीं कटवाऊंगा।'  
 

भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे घरेलू सत्र के दौरान दाढ़ी रखी थी, लेकिन रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ने हाल में दाढ़ी कटवा दी थी। इससे पहले भी जब जडेजा ने इंस्टाग्राम पर दाढ़ी बनाने की चुनौती दी थी, तो तब भी कोहली ने दाढ़ी काटने से इनकार कर दिया था। 

तब विराट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सॉरी बॉयज, लेकिन लेकिन मैं अभी दाढ़ी कटवाने को तैयार नहीं हूं। मैकओवर पर अच्छा काम किया। सेल्यूट।' इस पर विराट की पत्नी और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी रिप्लाई किया था, 'तुम नहीं कर सकते!' 

इस कार्यक्रम के दौरान कोहली ने बताया कि जब उनकी दाढ़ी लंबी हो जाती है और इसके बाल चुभते हैं, तो तब वह इसे समय-समय पर ट्रिम जरूर कराते हैं, लेकिन इसे साफ करने के बारे में वह बिल्कुल नहीं सोच रहे।