स्पांट फिक्सिंग मामले में फंस चुके क्रिकेटर एस श्रींसत की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में कोर्ट ने श्रीसंत को स्काॅटलैंड काॅउंटी क्रिकेट लीग में मैच खेलने की इजाजत देने से इनकार कर दिया,जिसमें श्रीसंत की इच्छा थी कि वे इस लीग में खेलेंगे।
मांगी थी स्काॅटलैंड क्रिकेट लीग खेलने की इजाजत

गौरतलब है कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने मांग की थी वे देश में न सही तो विदेश में क्या खेल सकते हैं। इसको लेकर श्रीसंत ने कहा था कि महज तीन महीने ही स्काॅटलैंड काॅउंटी क्रिकेट लीग खेला जाएगा,जिससे उनके करियर को एक अच्छा मुकाम हासिल होगा. हालांकि कोर्ट ने उनकी दलील को सिरे से खारिज कर दिया।
बीसीसीआई ने कोर्ट में रखी यह दलील

वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई की तरफ से कोर्ट में यह दलील दी गयी थी कि निचली अदालत से जो श्रीसंत को राहत मिली थी वह मामला अभी हाई कोर्ट में लंबित हैं और इसका निपटारा अभी जुलाई माह में होगा. ऐसे में उनपर लगे प्रतिबंध को तब तक नहीं हटाना चाहिए। वहीं सुप्रीम कोर्ट अगस्त में इस केस की सुनवाई करेगा.
श्रीसंत ने कोर्ट में रखा यह पक्ष

आपको बता दे, श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसको लेकर उन्होंने याचिका में कहा है कि उनपर लगा बैन खिलाड़ी के तौर पर और उसकी प्रतिष्ठा के मौलिक अधिकार का उल्लघंन है।
केरल के हाई कोर्ट की सिंगल जज की पीठ ने श्रीसंत पर लगे बैन को हटा दिया था,हालांकि बीसीसीआई की अपील पर दो जजों की बेंच ने एकल पीठ के फैसले को पलट दिया था और उनपर फिर से बैन लगा दिया था। इसी को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट में श्रीसंत चुनौती दी थी।
The post भारत छोड़ स्कॉटलैंड में खेलना चाहते थे श्रीसंत, बीसीसीआई ने लगाया था रोक, अब कोर्ट ने सुनाया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.