Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेन स्टोक ने तोड़ी पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम की हड्डी!

खेल डेस्क। इग्लैंड के दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुसीबते कम नहीं हो पा रही है। पहले स्मार्ट वॉच को लेकर हुई परेशानी के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इस बार किसी ओर वजह से नहीं बल्कि पाकिस्तान के एक क्रिकेटर को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज बाबर आजम पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान बायें हाथ में फ्रेक्चर हो गया है।

संपत्ति में हिस्से को लेकर कलयुगी पिता ने अपने पुत्र के साथ ही किया ये...

इस चोट के कारण आजम को इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर होना पड़ा है। आजम कल पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे तभी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की बाउंसर जाकर आजम के बांये हाथ पर जा लगी। जैसे ही आजम के हाथ पर वो बोल लगी वैसे ही वह दर्द से कराहते हुए बल्लेबाजी छोड़ कर पवेलियन चले गए। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से आजम ने ही अपनी पहली पारी में सर्वाधिक 68 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आजम के हाथ का स्कैन कराया गया जिसमे उन्हे हड्डी में फैक्चर हुआ है। इस चोट के बाद वह चार से छह सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे।

जोस बटलर और बेस की शनदार पारी की बदौलत संभली इंग्लैंड की पारी

रिपोट्र्स के अनुसार पाकिस्तान टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया है कि बाबर आजम की कलाई के ऊपर गेंद लगने से उनके हाथ में फैक्चर हो गया है और वह अब बल्ला नहीं थाम करते हैं। वहीं रिपोट्र्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस बारे में एक बयान जारी कर कहा है कि बाबर आजम की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।

यहां निकली सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लोड्र्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने छह विकेट पर 235 रन पहुंचा दिया। इंग्लैंड टीम ने अभी 56 रनों की बढ़त बनाई हुई है। वहीं जोस बटलर नाबाद (66) और डोमिनिक बेस (55) नाबाद पर मैदान पर मौजूद थे।