Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिर इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी को बोलते है "महान कप्तान", जानिये

खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने लीग के आखिरी मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हराया चेन्नई की टीम के आधे से ज्यादा मैच पुणे क्रिकेट ग्राउंड में स्थानांतरित कर दिए गए थे और इस आखिरी मैच में जीत के बाद कप्तान धोनी ने सभी ग्राउंड मैन कर्मचारियों को सम्मानित किया।

चेन्नई की टीम लीग के आखिरी मैच में जीत के बाद अंकतालिका में दूसरी नंबर की पोजीशन पर काबिज हो गयी है। अब चेन्नई का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से आज शाम खेला जायेगा और इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी और हारने वाली टीम को एक और मौका दिया जायेगा।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सम्मान के तौर पर सभी कर्मचरियो को 20000 रुपये का चेक और फोटो फ्रेम के रूप में सभी कर्मचारियों को उपहार दिए। वहाँ कुछ प्रशंसकों भी मैदान पर भारतीय स्टार को निहारने पहुंच गए।

सीएसके की टीम नोवी बार प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर रही है चेन्नई को 2016 और 2017 में दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। इस साल चेन्नई की टीम ने वापसी की और लीग में एक बार फिर धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है।