Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई के खिलाफ संदीप लमिछाने को मिला ख़ास अवार्ड तो संदीप ने कही ये दिल छु जाने वाली बात

आईपीएल के हर मैच में कोई न कोई खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर के एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेता है. साथ ही अपने शानदार परफॉरमेंस की बदौलत मैच का स्टार खिलाड़ी बन जाता है. आईपीएल 2018 के 52वें मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में भी ऐसा ही कुछ हुआ.

दिल्ली ने हासिल की जीत 

इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 34 रनों से मात दे दी. दिल्ली के 163 रनों के टारगेट के जवाब में चेन्नई की मजबूत बैटिंग लाइन-अप दिल्ली की बॉलिंग के आगे टिक नहीं सकी और 6 विकेट खोकर सिर्फ 128 रन बना पाई और दिल्ली ने जीत अपने नाम की.

संदीप को मिला एक खास अवार्ड 

इसी के साथ दिल्ली के 17 साल के स्टार गेंदबाज संदीप लामिछाने ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर सुरेश रैना को अपना शिकार बनाया. उन्होंने रैना को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया. संदीप के इस प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया. जिसके बाद संदीप को स्टाइलिश प्लेयर ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

संदीप ने ट्वीट कर व्यक्त की ख़ुशी 

संदीप ने इस पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से अवार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए एक एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला है. इस पोस्ट में संदीप ने लिखा,

“यह उन सभी को समर्पित जो मेरे बुरे समय पर मेरे साथ खड़े थे और मुझे खुले दिल से समर्थन दिया. मेरे मुश्किल समय पर मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद. और अभी भी मुझे उसी तरह से प्यार करने के लिए धन्यवाद. मेरे सभी प्रशंसकों, शुभचिंतकों और बहुत सारा प्यार देने के लिए सभी निकटतम और प्यारे लोगों के लिए बहुत सारा प्यार.”

 

The post चेन्नई के खिलाफ संदीप लमिछाने को मिला ख़ास अवार्ड तो संदीप ने कही ये दिल छु जाने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.