Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकार्ड्स: विकेट के पीछे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना गये धोनी, बने ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते विकेटकीपर

ऐसा बहुत ही कम होता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरें और कोई भी रिकॉर्ड अपने नाम ना करें. कभी बल्ले से तो कभी विकेट के पीछे, धोनी कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में धोनी ने विकेट के पीछे एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड 

Mahendra Singh Dhoni

धोनी ने 47 रन पर खेल रहे सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन को स्टंप आउट किया. इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले विकेटकीपर बन गए है.आईपीएल में उन्होंने कुल 33 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है.धोनी के बाद दूसरे स्थान पर रॉबिन उथप्पा है. उनके नाम 32 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है. वहीं तीसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक हैं. कार्तिक ने आईपीएल में 30 खिलाड़ियों को स्टंप किया है. 33 स्टंपिंग के अलावा धोनी ने आईपीएल में कुल 87 कैच भी लिए हैं.

इस बार बल्ले से भी किया है कमाल का प्रदर्शन 

धोनी के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने का भी रिकॉर्ड है. इस सीजन में धोनी के बल्ले से भी खूब रन निकले हैं. इस सत्र में उन्होंने 16 मैचों में 455 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं.

वही उन्ही की कप्तानी ने चेन्नई एक बार फिर से आईपीएल में बेहद यादगार वापसी की है. वाटसन की 117 रन की यादगार पारी की दम पर चेन्नई ने कल खेले गए फाइनल मैच में हैदराबाद को हरा का तीसरी बार आईपीएल के खिताब पर कब्ज़ा किया है.

इसके साथ ही आईपीएल में चेन्नई दूसरी टीम बन गई है, जिसके बाद नाम तीन आईपीएल के ख़िताब है. चेन्नई से पहले मुंबई इंडियंस से कारनामा कर चुकी है. वही इसके अलावा धोनी की टीम को हैदराबाद की टीम एक बार भी इस सत्र में नही हरा सकी.

The post रिकार्ड्स: विकेट के पीछे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना गये धोनी, बने ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते विकेटकीपर appeared first on SportzWiki Hindi.