आईपीएल सीजन 11 में खिलाड़ियों के चयन के बाद टीमों में बदलाव देखने को मिला जिसमे बंगलौर के क्रिस गेल पंजाब में शामिल हो गए. तो इस बात से अब साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल थोड़ा भावुक नजर आ रहे हैं और आईपीएल के बीच उनको अपने साथी खिलाड़ी की याद आई. इस बात की जानकारी खुद चहल ने इन्स्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर दी और बताया की वह गेल को मिस कर रहे हैं. लेकिन इससे भी दिलचस्प बात थी जब गेल ने भी इस फोटो पर मजेदार कमेन्ट किया.

आईपीएल का 11वां सीजन काफी रोमांचक अंदाज में चल रहा है और एक के बाद एक मजेदार रिकॉर्ड बनते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही मैदान में कई बेहतरीन द्रश्य भी देखने को मिले हैं जो दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. तो वहीं बंगलौर से पंजाब में शामिल हुए क्रिस गेल धमाल मचा रहे हैं और अब उनको बंगलौर के खिलाड़ी काफी मिस कर रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद बंगलौर के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने एक मजेदार फोटो अपलोड कर दी है.

दरअसल युजवेंद्र चहल ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की जिसमे वह गेल के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं. साथ ही चहल गेल को बच्चों की तरह प्यार करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को देखकर गेल ने कमेन्ट किया “चहल मुझे मिस कर रहे है.” इसके तुरंत बाद चहल ने भी कमेंट कर बता दिया की वह गेल को मिस कर रहे हैं.

तो इन बातों से आप समझ सकते हैं कि, भले ही बंगलौर की फ्रेंचाइज ने उनको टीम में शामिल नहीं किया लेकिन साथी खिलाड़ी अभी भी उनको मिस कर रहे हैं. अगर बात करें बंगलौर के प्रदर्शन की तो वह काफी अच्छा कर रही है और प्ले ऑफ़ में जगह बनाने की और बढ़ती नजर आ रही. इस बढ़त में क्रिस गेल की विस्फोटक पारियां शामिल है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
The post आईपीएल के बीच चहल को आई क्रिस गेल की याद, अपलोड की फोटो तो गेल भी हुए भावुक appeared first on SportzWiki Hindi.