Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार फिर यह भारतीय दिग्गज बना आईसीसी का चेयरमैन, भारत का दबदबा रहेगा कायम

आईसीसी ने आज अपने नए चेयरमैन के नाम का ऐलान कर दिया है और वह हैं शशांक मनोहर. आपको बता दें, कि शशांक इससे पहले भी बिना विरोध पूर्ण रूप से साल 2016 में चुने गए थे और उसके ठीक दो साल बाद एक बार फिर उनको इस बड़े पद की जिम्मेदार सौंपी गई है. शशांक ने इस पद की जिम्मेदारी एक बार फिर मिलने पर अपनी ख़ुशी जाहिर की है और क्रिकेट को एक नया रूप और आयाम देने की बात स्वीकारी है.

Shashank manohar appoint as a new chairman of ICC

आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल जिसकी अगुआई में दुनिया भर में क्रिकेट का आयोजन होता है और सभी नियम कायदे बनाये जाते हैं.

अब आईसीसी की जिम्मेदारी एक बार फिर शशांक मनोहर संभालेंगे. जो एक बार फिर इस पद की गरिमा को महत्वपूर्ण तरीके से संभालने के लिए तैयार हैं. शशांक ने नए चेयरमैन बनाये जाने की ख़ुशी जाहिर करते हुए बोला

मुझे बेहद ख़ुशी है, कि एक बार फिर मुझे इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालने का मौका दिया गया है और मैं बखूबी इसको निभाऊंगा.” 

शशांक मनोहर कहते हैं कि, उन्होंने अपने 2016 के कार्यकाल के समय काफी बदलाव किये थे और क्रिकेट को और खूबसूरत बनाने के लिए अच्छे कदम उठाये थे. ऐसे में अब जब वह एक बार फिर इस पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं, तो वह उसको बखूबी निभाएंगे. शशांक कहते हैं कि, वह अपने साथी और आईसीसी के डायरेक्टर्स का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे और साथ बोला की साथ बनाये रहें.

Shashank manohar appoint as a new chairman of ICC

तो अब देखना होगा, कि एक बार फिर इस जिम्मेदारी को संभालने के साथ ही वह क्रिकेट के नियमों और सुविधाओं में क्या बदलाव करते हैं.

The post एक बार फिर यह भारतीय दिग्गज बना आईसीसी का चेयरमैन, भारत का दबदबा रहेगा कायम appeared first on SportzWiki Hindi.