भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल की समाप्ति के बाद इस साल के मध्य में इंग्लैंड के एक कठिन दौरे पर जाना है। भारत के इंग्लैंड के इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन मंगलवार को कर लिया गया। चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के साथ ही इंग्लैंड के दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज और 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम का चयन किया गया।

इंग्लैंड दौरे पर अजिंक्य रहाणे सीमित ओवर की टीम से किया गया नजरअंदाज
भारतीय क्रिकेट टीम के इस चयन में चयनकर्ताओं ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए हैं, तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया. जिसे टीम में शामिल किया जा सकता था। इसी तरह से आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया लेकिन इन सबके बीच एक चौंकाने वाला और बड़ा फैसला लेते हुए अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े खिलाड़ी को नजरअंदाज कर दिया।

कई दिग्गज रहाणे के बाहर करने के फैसले को बता रहे हैं गलत
अजिंक्य रहाणे भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं, लेकिन उन्हें इंग्लैंड में किए गए बेहतरीन रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वैसे रहाणे की आईपीएल फॉर्म को देखते हुए कई लोग इस फैसले को सही बता रहे हैं

सौरव गांगुली भी हैं रहाणे को बाहर करने से नाराज
लेकिन वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे को इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे पर टीम में शामिल नहीं करने का फैसला गलत मान रहे हैं। इसी बात को लेकर भारत के महान कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।
सौरव गांगुली ने इसको लेकर कहा “सीमित ओवर की क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे का चयन ना होना बहुत ही कठोर फैसला है। मैं अब भी अंबाती रायडू से पहले अजिंक्य रहाणे को चुनूंगा। अजिंक्य रहाणे इंग्लैंड में एक बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनका इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन रहा है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इस खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे से बाहर किये जाने पर सौरव गांगुली ने सुनाई चयनकर्ताओं को सुनाई खरी खोटी appeared first on SportzWiki Hindi.