खेल डेस्क। आईपीएल के सभी लीग मैच समाप्त हो गए है अब केवल शीर्ष चार टीमों ने क्वालीफाई किया है लेकिन इन चार टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स,सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स टीम प्रमुख है। आईपीएल में अभी तक इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है तो आइये जानते है इन खिलाड़ियों के बारे में
बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स को आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है लेकिन इस खिलाडी ने अभी तक टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है स्टोक्स ने टीम के लिए 13 मैचों में196 रन ही बनाये है और इस दौरान 13 मैचों में 8 विकेट निकाले है लेकिन इस खिलाडी ने अभी तक टीम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है।
रोहित शर्मा रोहित शर्मा को आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियन्स की टीम में बरकरार रखा है लेकिन इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अभी तक बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है इस खिलाडी को मुंबई ने 15 करोड़ रुपये में अपनी टीम में रेटाइन किया हालाँकि मुंबई के इस कप्तान ने अपनी कप्तानी मुंबई को 3 बार चैंपियन बनाया है रोहित ने 14 पारियों में केवल 23.83 के औसत से 286 रन बनाए। इसमें केवल दो अर्धशतक शामिल है लेकिन रोहित बल्लेबाज और कप्तान के रूप में बुरी तरह विफल रहे।
हार्दिक पंड्या 11 करोड़ रुपये के इस खिलाडी को एक बार मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बनाये रखा। यह स्टार आलराउंडर ने अपनी बल्लेबाजी से अब तक बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है। उन्होंने इस सीजन में 13 पारियों में केवल 260 रन बनाए, जिसका मतलब है कि उनके प्रत्येक रन के लिए मुंबई ने 4.23 लाख रुपये खर्च किए। हालांकि, उन्होंने गेंद के साथ अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया उन्होंने 14 मैचों में मुंबई के लिए 18 विकेट भी उठाए।