शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया. हालांकि प्ले ऑफ़ से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के लिए ये मैच अधिक महत्व का नही था. लेकिन मुंबई के लिए यह मैच काफी अहम था. जिसमें वह जीत दर्ज करने में नाकामयाब साबित हुई.

दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था. रिषभ पंत (64 रन) और विजय शंकर (44 रन) की पारी की बदौलत दिल्ली ने चार विकेट खोकर 164 रन बनाए थे. जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 163 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी. और दिल्ली डेयरडेविल्स ने 11 रन से जीत दर्ज की. मुंबई की कुछ अहम गलतियों की वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा.
मुंबई की हार की पांच वजह
- लुईस, कृणाल, पोलार्ड का विकेट – 175 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई इंडियन्स ने 74 से 78 रन के बीच में तीन विकेट गंवाए. पहले इविन लुईस 74 रन पे आउट हुए जबकि इसके बाद कीरोन पोलार्ड 74 रनों के स्कोर पर ही संदीप लामिछाने की गेंद पर कैच थमा बैठे. इसके बाद टीम के स्कोर में चार रन ही जुड़े थे कि 78 रन पर कृणाल पंड्या भी चलते बने.
2. रोहित शर्मा का आउट होना – जब पांच विकेट गिर चुके थे तो ऐसे में सबकी निगाहें रोहित शर्मा पर थीं. लेकिन रोहित सिर्फ 13 रन बनाकर ही आउट हो गए.

3. बेन कटिंग – अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी. बेन कटिंग ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई की जीत की उम्मीदें बढ़ा दीं थीं. लेकिन इसके बाद एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए. इसके बाद ही मैच लगभग ख़त्म हो गया.
4. मैक्सवेल की बाउंड्री पर शानदार फील्डिंग – मैक्सवेल ने बाउंड्री पर शानदार फील्डिंग की. इस दौरान उन्होंने दो बार छक्के के लिए जा रही गेंद को रोक कर दूसरे खिलाड़ी की मदद से कैच में बदल दिए
5. मयंक मारकंडे की फीकी गेंदबाजी – युवा स्पिनर गेंदबाज इस मैच में अपनी गेंदबाजी से खास कमाल नही कर पाए. उन्होंने दो ओवर किए जिसमें 21 रन देकर सिर्फ 1 विकेट ही निकाल पाए.
The post इन पांच बड़े कारणों के चलते मुंबई इंडियंस को करो या मरो के अहम मुकाबले में मिली हार appeared first on SportzWiki Hindi.