राजस्थान रॉयल की टीम को मंगलवार को कोलकता नाईट राइडर्स की टीम के हाथों 6 विकेट से एक करारी हार का सामना करना पड़ा था.
लेकिन राजस्थान रॉयल के समर्थकों को इस इस हार से ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है. राजस्थान रॉयल के पास अभी भी अपना अंतिम मैच जीतकर आसानी से प्लेऑफ़ में प्रवेश करने का मौका है.
सिर्फ आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल कर करेगी प्लेऑफ़ में प्रवेश

आईपीएल 2018 के प्लेऑफ़ की जंग रोमांचक मोड़ पर है, लेकिन इस रोमांचक मोड़ पर अगर राजस्थान रॉयल की टीम आरसीबी को हरा देती है, तो वह आसानी से प्लेऑफ़ में प्रवेश कर लेगी. यहां तक की प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल की टीम को अच्छे नेट रन-रेट की भी जरुरत नहीं है.
लेकिन दूसरी टीमों के नतीजो पर रहना होगा निर्भर

राजस्थान रॉयल की टीम को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. राजस्थान की टीम को 16 मई को होने वाले मुंबई और पंजाब के मैच में दुआ करनी होगी, कि मुंबई इंडियंस यह मैच जीते. इसके बाद 17 मई को आरसीबी और सनराइजर्स के मैच में आरसीबी की हार की दुआ करनी होगी.
इसके बाद 19 मई को खुद आरसीबी की टीम को हराना होगा. इसके बाद 20 मई को दुआ करनी होगी, कि दिल्ली की टीम मुंबई इंडियंस को हरा दे और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को हरा दे.
अगर यह सभी समीकरण राजस्थान रॉयल के पक्ष में जाते है, तो वह आसानी से बिना किसी नेट रन-रेट के 14 अंको के साथ प्लेऑफ़ में प्रवेश कर लेगी.
इन मैचों पर रहना होगा निर्भर राजस्थान को चाहिए ये नतीजे ऐसे हो जायेंगे टीमों के कुल अंक
मुंबई बनाम पंजाब मुंबई की जीत राजस्थान – 14
सनराइजर्स बनाम आरसीबी सनराइजर्स की जीत मुंबई – 12
राजस्थान बनाम आरसीबी राजस्थान की जीत पंजाब – 12
दिल्ली बनाम मुंबई दिल्ली की जीत आरसीबी -10
चेन्नई बनाम पंजाब पंजाब की जीत
नोट : अगर यह समीकरण बनते है, तो राजस्थान रॉयल की टीम को किसी नेट रन-रेट की भी जरुरत नहीं है. वह आसानी से आरसीबी को हराकर प्लेऑफ़ में क्वालीफाई कर लेंगे.
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि मुंबई इंडियंस का नेट रन-रेट फिलहाल जहां +0.405 है. वही पंजाब की टीम का -0.518, आरसीबी की टीम का +0.218 व राजस्थान रॉयल की टीम का -0.399 है.
लेकिन अगर आरसीबी की टीम को राजस्थान हरा देती है, तो रन रेट कोई मायने नहीं रखता है. राजस्थान की टीम इस समीकरण के जरिये चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता की टीम के साथ प्ले ऑफ़ के लिए क्वालिफाई कर लेगी.
The post राजस्थान को अच्छे रन-रेट की जरुरत नहीं, सिर्फ अंतिम मैच जीतकर आसानी से करेगी प्लेऑफ़ में प्रवेश, जाने पूरा समीकरण appeared first on SportzWiki Hindi.