खेल डेस्क। रविवार को खेले गए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को खेले गए आईपीएल के 47वें मुकाबले में वैसे तो रॉयल्य ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के हिरों वैसे तो जोस बटलर रहे थे जिन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की शानदार पारी खेली थी और राजस्थान रॉयल्स को 12 गेंदे शेष रहते सात विकेट से जीत दिलाई थी। लेकिन इनके अलावा एक ओर खिलाड़ी है जिसने अपने नाम एक रिकॉर्ड बनाया है।
राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, सबसे पुराने खिलाड़ी ने टीम को कहा अलविदा
ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स का नहीं बल्बि विरोधी टीम मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मौजूदा आईपीएल में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और एक ओपनर के रूप में अपनी नई ताकत दिखाई है।
मैच जीतने के बाद भी आखिर क्यों रॉयल्स के कप्तान रहाणे को लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना! जानिएं वजह
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर यादव ने 31 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। इसी के साथ मौजूदा आईपीएल में सूर्य कुमार यादव ने कुल 473 रन बना लिए हैं। सूर्य कुमार यादव एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं।
प. बंगाल चुनाव में कई जगह लिया हिंसा का रूप अब तक 6 लोगों की मौत, 40 से अधिक लोग घायल
उन्होंने सात साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। सूर्य कुमार यादव ने किंग्स इलेवन पंजाब के पॉल वॉलथेटी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पॉल वॉलथेटी ने साल 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए 436 रन बनाए थे।