खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार मैच में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम आईपीएल फाइनल में पहुंच गयी है और अब इस टीम का मुकाबला आज खेले जाने क्वालीफ़ायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों में से जीतने वाली टीम से होगा।
यदि चेन्नई की टीम रविवार को फाइनल जीतने में सफल होती है तो हरभजन भी रोहित शर्मा के बराबर चार बार किसी विजयी टीम का हिस्सा बनने वाले एकमात्र दूसरे खिलाड़ी होंगे। रोहित शर्मा ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से और 2013, 2015 और 2017 में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद चार बार खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
हरभजन ने बताया, "यह मेरा चौथा फाइनल होगा और यह एक अच्छी यात्रा होगी। अब तक यह एक महान यात्रा रही है। वास्तव में हम अंतिम फाइनल में बैठे हैं और दूसरे फाइनल के लिए इंतजार कर रहे हैं।" हरभजन ने 13 मैचों में से अब तक 7 विकेट लिए हैं।