इण्डियन प्रीमियर लीग का एलिमेनटर मुकाबला बुधवार,यानि 23 मई को राजस्थान राॅयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। हो चुके इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए राजस्थान राॅयल्स को 25 रनों से मात दे दिया.
इसी के साथ अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में पहुंच गयी,जहां पर उसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से भिड़ना होगा। अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले को भी अपने नाम कर लेती है, तो यहां से उसे फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ना होगा।
केकेआर के मालिक ने दी अपनी टीम के जीत पर बधाई

कोलकाता नाइट राइडर्स की शानदार जीत के बाद खुद इस टीम के मालिक और बाॅलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने टीम के शानदार खेल के प्रदर्शन दिखाने की जमकर प्रंशसा की और राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ मिली जीत की बधाई दी।
Thx again @DineshKarthik & all u boys for the joy u r bringing to all of us. & especially happy to see @RealShubmanGill coming into his own. Also a pleasure to see Dada with the Dude at Eden. pic.twitter.com/8la7x2yMSq
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 24, 2018
केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि,
“दिनेश कार्तिक और बाकी के सभी खिलाड़ी को इस शानदार जीत की बधाई। आप की वजह से ही हम यहां तक पहुंच सके। खास तौर पर मुझे शुभमन गिल की वापसी से काफी खुशी है। वहीं दादा को देखकर भी मुझे काफी खुशी मिली।”
हैदराबाद से भिड़ना होगा केकेआर को अब

राजस्थान राॅयल्स को एलिमिनेटर राउंड में हराने वाली केकेआर की टीम को अब दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना है। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। इसका कारण जो भी इस मैच को अपने नाम करेगा। उसे आईपीएल के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ भिड़ना होगा।
The post केकेआर की जीत के बाद टीम के मालिक किंग खान ने कार्तिक के अलावा इस युवा खिलाड़ी के बांधे तारीफों के पूल appeared first on SportzWiki Hindi.