आईपीएल में इस बार मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा था. हालांकि शुरूआती मैचों में हार के बाद मुंबई ने मैच जीत कर वापसी करने की कोशिश की थी, लेकिन अंत में दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई का आईपीएल का सफ़र खत्म हो गया था.
मुंबई की टीम टूर्नामेंट में अपने 14 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक ही हासिल कर पाई थी. जिसके बाद आईपीएल के सफ़र खत्म होने पर रोहित शर्मा ने टीम के फैन्स के एक भावुक सन्देश दिया. उन्होने ट्वीट कर के फैन्स को सन्देश दिया.
रोहित ने ट्वीट कर दिया सन्देश
Disappointing to be out of the tournament, I guess that’s life and sport. We can’t always get what we want. We did fight hard but I guess the opposition were just a little better on the day. Will look to turn things around next year
— Rohit Sharma (@ImRo45) May 21, 2018
रोहित शर्मा ने फैन्स को सन्देश देते हुए ट्वीट किया. रोहित शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा,
‘टूर्नमेंट से बाहर होकर निराश हूं, मैं मानता हूं कि यह जीवन और खेल का हिस्सा है. हम हमेशा वह नहीं पा पाते, जो हम चाहते हैं. हमने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन मैं ऐसा मानता हूं कि उस दिन विरोधी टीम हमसे कुछ बेहतर ही थी. अगले साल हम इन चीजों को बदलने की कोशिश करेंगे.’
रोहित का खुद का प्रदर्शन था निराशाजनक

आईपीएल के अब तक के 11 सीजन में यह पहली बार हुआ जब ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा रनों के मामले में 300 रन के आंकड़े को छूने में नाकाम रहे. टूर्नामेंट में इस बार उन्होंने 23.83 के कमजोर औसत से केवल 286 रन बनाए.
आईपीएल के वर्ष 2013 के सीजन में रोहित ने 19 मैचों में 38.42 के औसत से 538 रन बनाए थे. आईपीएल के अब तक के 11 सीजन में रोहित ने पांच बार 400 रन के आंकड़े को पार किया है.
आईपीएल 2008 के शुरुआती सीजन में रोहित ने 13 मैचों में 36.72 के औसत से 404 रन बनाए थे. आईपीएल 2009 में वे 362, आईपीएल 10 में 404, आईपीएल 2011 में 372, आईपीएल 2012 में 433, आईपीएल 2013 में 538, आईपीएल 2014 में 390, आईपीएल 2015 में 482, आईपीएल 2016 में 489 और आईपीएल 2017 में 333 रन बनाने में सफल रहे थे.इस दौरान वो टीन बार डक पर भी आउट हुए.
The post आईपीएल से बाहर होने के बाद पहली बार बोले रोहित शर्मा, प्रसंशको से माफ़ी मांगते हुए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.
