न्यूयॉर्कशायर ऐसी पहली काउंटी क्रिकेट टीम बन जाएगी, जो स्वंय अपने मैच का लाइव प्रसारण करेगी। यह प्रसारण विराट कोहली की टीम सरे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में होगा। दोनों टीमों का मुकाबला अगले महीने होना है। इंग्लैंड क्रिकेट में इसे डिजिटल क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। काउंटी क्रिकेट इसे ईसीबी के सैकड़ों विवादस्पद प्रतियोगिता के रूप मे देख रही है।
दो साल में होने लगेगा लाइव प्रसारण

काउंटी क्रिकेट न्यूयॉर्कशायर के फैसले को डिजिटल क्रांति के रूप में देख रही है। उसे विश्वास है कि वो दो साल में ईसीबी के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेगी। अपने टी-20 प्रतियोगिता में होने वाले मैचों को ऑनलाइन कवर करने में सक्षम हो जाएगी।
भारत में भी देख सकते कोहली की बैटिंग

भारतीय प्रशसंकों को काउंटी क्रिकेट में विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए अब निराश नहीं होना पड़ेगा। उनकी उपस्थिति में 25 जून को होने वाले पहले मुकाबले का लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए न्यूयॉर्कशायर ने कैमरामैन को काम में रखना शुरू कर दिया है। टीम को उम्मीद है कि कोहली की मौजूदगी में भारत से बड़े दर्शकों की संख्या मिल सकती है।
बेस्ट क्वालिटी वीडियो होंगे उपलब्ध

यॉर्कशायर इस मैच के अच्छी क्वालिटी के वीडियो फुटेज दर्शकों के लिए उपलब्ध कराएगा। हालांकि कैमरा केवल पिच पर फोकस करेगा और वो गेंद कहां जा रही है, इसको फॉलो नहीं करेगा? लेकिन बीबीसी रेडियो के जरिए कमेंट्री उपलब्ध कराई जाएगी। टीम अभी भी पूर्ण कवरेज की तैयारी कर रही है।
यॉर्कशायर के चेयरमैन स्टीव डेनिसन ने कहा,
“हम इसे थोड़ी देर के लिए कर रहे हैं। हम थोड़ा अधिक व्यापक कवरेज प्रदान करना चाहते हैं और इसमें दो से अधिक कैमरामैन को शामिल किया जाएगा और गेंद को फॉलो किया जाएगा।”
पहले काउंटी टीमें अपनी वेबसाइट में केवल फुटेज दिखाती थी। ऐसा काउंटी के इतिहास में पहली बार होगा जब ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। अभी तक काउंटी टीमें अपने फेसबुक पेज पर भी वीडियो अपलोड नहीं करती थी। ऐसा माना जाता था कि यह ऑनलाइन विदेशी प्रसारण नियमों का उल्लघंन होगा।
The post काउंटी क्रिकेट में विराट कोहली के जुड़ते ही आई डिजिटल क्रांति पहली बार होगा मैच का लाइव प्रसारण appeared first on SportzWiki Hindi.