Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने एक बार फिर अपना आपा खोकर अंपायर से की बहसबाजी, यह थी वजह

गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली की आरसीबी ने 14 रनों से जीत दर्ज करली थी. प्लेऑफ के लिए उम्मीदें बनाए रखने के लिए आरसीबी की ये जीत बहुत आवश्यक थी.

आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाकर 219 रनों का लक्ष्य सनराइजर्स के सामने रखा था. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान केन विलियमसन की जबरदस्त 81 रनों की पारी की बदौलत तीन विकेट खोकर 204 रन बना पायी थी.

इस कैच को लेकर गुस्साए थे कोहली 

एक कैच को लेकर कप्तान विराट कोहली को गुस्सा आ गया था और वह अंपायर से जाकर इस पर बहस भी करने लगे थे. बात सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के तीसरे ओवर की है. उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे थे और पांचवीं गेंद पर उनके सामने एलेक्स हेल्स थे. हेल्स ने डीप स्क्वायर लेग पर हवा में शॉट खेला और टिम साउदी ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका.

फील्ड अंपायर को पूरा विश्वास नही था, कि यह कैच सही से पकड़ा गया या नहीं. इसलिए उन्होंने थर्ड अंपायर का रुख किया. फील्ड अंपायर ने आउट का इशारा तो किया, लेकिन कैच को लेकर थोड़ा कनफ्यूजन था, कि गेंद हाथ में आने से पहले जमीन पर तो नहीं लगी. थर्ड अंपायर ने काफी देर रिप्ले देखने के बाद नॉटआउट करार दिया. जिस पर विराट काफी गुस्से में नजर आ गए.

विराट कोहली के गुस्से की वजह थी दरअसल एक एंगल से ऐसा लग रहा था, कि साउदी ने क्लीन कैच पकड़ा है, लेकिन दूसरे एंगल से ऐसा भी लग रहा था कि पहले गेंद जमीन से लगी और फिर साउदी के हाथ में गयी. सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी बहस छिड़ गयी. लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. खासकर विराट कोहली के प्रशंसकों को इस पर ज्यादा गुस्सा आया. हालांकि, आरसीबी की टीम ने जीत दर्ज कर प्लेऑफ़ के लिए अपनी दबेदारी ठोंक दी है.

The post विराट कोहली ने एक बार फिर अपना आपा खोकर अंपायर से की बहसबाजी, यह थी वजह appeared first on SportzWiki Hindi.