इस समय इंग्लैंड में रॉयल लंदन वनडे कप खेला जा रहा है. यह सीरीज काफी शानदार साबित हो रही है. इस समय वनडे टीम में जगह बनाने की कवायद में लगे भारतीय टेस्ट टीम के स्टार क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.
पहले दो वनडे में शतक से चूकने वाले पुजारा ने तीसरे वनडे में शानदार 101 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन रिकॉर्ड चेज़ में यॉर्कशायर को जीत नहीं दिला पाए.
पुजारा नहीं दिला पाए जीत

पुजारा ने शतकीय पारी खेली लेकिन रिकॉर्ड चेज़ में यॉर्कशायर को जीत नहीं दिला पाए. हेडिंग्ले में खेले गए मुकाबले में यॉर्कशायर के गेंदबाजों ने रिकॉर्ड रन लुटाए. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वर्सेस्टरशायर ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 350 रन बनाए जो इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर है.
इससे पहले यॉर्कशायर ने पिछले साल 7 विकेट पर 349 रन बनाए थे. यॉर्कशायर के खिलाफ किसी भी मैदान पर ये दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब मे यॉर्कशायर ने भी शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अंत में 9 विकेट पर 346 रन ही बना सकी.
यॉर्कशायर ने खोए एक के बाद एक विकेट

351 के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल करने उतरी यॉर्कशायर की शुरुआत शानदार रही और पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई. 11.3 ओवर में पुजारा बल्लेबाजी करने उतरे. शानदार फॉर्मे में चल रहे पुजारा ने आते ही अपना खेल दिखाना शुरू किया.
उन्होंने दूसरे विकेट के लिए टॉम कौडमोर ने 89 रन के साथ 101 रनों की साझेदारी की. 30 ओवर में टीम ने 173 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद टीम ने अपने तीन विकेट जल्द खो दिए.
पुजारा ने जीता लोगों का दिल

हालाँकि गिरते विकेट के बीच पुजारा अपने अंदाज में लोगों का दिल जीत रहे थे और 94 गेंद पर 101 रनों की पारी खेल छठे विकेट के रूप में आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया. पुजारा की यह शानदार पारी देख कांग्रेस के बड़े नेता शशि थरूर ने भी उनकी तारीफों के पुल बाँधने शुरू कर दिए.
Ironies of cricket: @cheteshwar1 failed in four first-class matches in England with a highest score of 41, but has hit three successive 50+ scores in one-dayers, capped by a century yesterday! https://t.co/E5LE6WWHfB
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 24, 2018
The post वनडे में फिर चला पुजारा का बल्ला, अंग्रेज हुए फेल लेकिन शतकीय पारी खेल भी पुजारा नहीं दिला पाए टीम को जीत appeared first on SportzWiki Hindi.