Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई से फील्डिंग के दौरान हुई गलती, रविन्द्र जडेजा हुए गुस्सा

आईपीएल का 11 वां सीजन अब अपने अंतिम चरण में हैं. रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवेन पंजाब के बीच लीग का अंतिम मैच खेला गया, जिसमें सीएसके ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. पुणे में हुए इस मैच में किंग्स इलेवेन को बड़े अंतर से जीतने की जरूरत थी तभी वह प्ले ऑफ़ में पहुंच सकती थी. मगर ऐसा नही हुआ और राजस्थान रॉयल्स प्ले ऑफ़ में पहुँचने में कामयाब हो गयी.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आयी किंग्स इलेवेन पंजाब की शुरुआत अच्छी नही रही थी. क्रिस गेल जीरो पर ही आउट होकर डग आउट वापस लौट गए. जबकि इसके बाद अभी तक किंग्स इलेवेन के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले के एल राहुल (7 रन) भी लुंगी एनगिडी का शिकार बने. लेकिन इसके बाद करुण नायर की 53 रनों की पारी की बदौलत तीन ने 154 रनों का लक्ष्य चेन्नई के सामने रखा. जिसके जवाब में चेन्नई ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था.

सीएसके की फील्डिंग के दौरान फनी मोमेंट 

आम तौर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ज्यादा गलतियाँ देखने को नहीं मिलती हैं. लेकिन किंग्स इलेवेन पंजाब के साथ हुए मैच में चेन्नई के खिलाड़ियों से ऐसी गलती हुई कि वह हसी का पात्र बन गया. अब इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

दरसल बात किंग्स इलेवेन की बल्लेबाजी के दौरान नौवे ओवर की है. गेंदबाजी कर रहे थे शार्दुल ठाकुर जबकि सामने बल्लेबाजी के लिए थे मनोज तिवारी. मनोज ने कवर की ओर शॉट खेला. एक्स्ट्रा कवर पर खड़े जड़ेजा ने गेंद पकड़ कर नॉन स्ट्राइक की ओर विकेट पर थ्रो किया. वहां कोई खिलाड़ी बैकअप के लिए मौजूद नही था. इसके बाद ब्रावो जल्दी से गेंद तक पहुंचे और उन्होंने धोनी की ओर थ्रो किया. धोनी गेंद को पकड़ नही पाए और वह पीछे की ओर चली गयी. जिसे फिर सैम बिलिंग ने पकड़ा. अब इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

The post वीडियो : महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई से फील्डिंग के दौरान हुई गलती, रविन्द्र जडेजा हुए गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.