Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई के खिलाफ मैच में धोनी ने दिए थे ईशान किशन को टिप्स अब ईशान ने बताया उस दौरान धोनी ने दी थी क्या सलाह

आईपीएल के इस सीजन में रोमांच खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. उम्मीद से अलग साबित होता है यह टूर्नामेंट. कब कौन सा खिलाड़ी चल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. जिस पर एक मैच पहले तक संदेह जताया जाता है वही अगले मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेता हैं.

ऐसा ही कल यानी 9 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गए मैच में देखा गया. यह मैच मुंबई ने 102 रन से अपने नाम कर लिया. देखा जाए तो यह अभी तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई है. इसमें अहम भूमिका मुंबई के खिलाड़ी ईशान किशन ने निभाई. उन्होंने महज 21 गेंदों में 62 रन बनाए. साथ ही 6 छक्के जड़े. उनकी इस पारी में उन्होंने लगातार 4 छक्के जड़े. जिसे देख सभी हैरान हो गए.

इस खेल से पहले ईशान किशन के प्लेयिंग 11 में भी होने पर सवाल उठाए जा रहे थे. इन सभी सवालों का जवाब ईशान किशन ने अपनी पारी से दिया. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में ईशान ने 29 गेंदों में 40 रन और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 23 गेंदों में 44 रन बनाए थे. साथ ही उन्होंने अपना पहला अर्धशतक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था.

ईशान किशन ने कुलदीप यदाव की गेंदबाजी के दौरान अपने 6 छक्के जड़े. कुलदीप की गेंदबाजी के खिलाफ बनाए गए प्लान के बारे में ईशान ने कहा,

“कुलदीप अपनी गेंद को मुझसे दूर डिलीवर कर रहे थे. पर वह मुझे गुगली कराना ज्यादा पसंद करते हैं. मैं उनकी गेंद को पहले भी खेल चुका हूं, इसलिए मुझे पता था कि वह ऑफ स्टम्प के बाहर गेंद को फेकने की कोशिश कर रहे हैं.”

साथ ही ईशान ने कहा,

“मेरा टारगेट बस इतना था कि यदि गेंद मेरे बल्ले पर आए तो मैं उसे पार्क के बाहर मारना चाहता था. यह गेंद को लगातार देखने जैसा था. यदि आपको गेंद मिलती है, तो हिट करें, अन्यथा आप एक रन के लिए भी जा सकते हैं. रोहित मेरे साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए कोई समस्या नहीं थी. मुझे पता था कि मैं स्कोर नहीं बना पाता हूं, तो भी वह कवर कर सकते हैं.”

साथ ही ईशान ने अपनी शानदार पारी के पीछे धोनी का हाथ बताया. धोनी ने हाल ही दिनों में ईशान को बहुत सारी टिप्स दी थी. साथ ही ईशान ने कहा कि वह हमेशा ही मेरे लिए अच्छा सोचते हैं. ईशान ने कहा,

“युवा खिलाड़ियों के लिए सीनियर के आदेश के अनुसार बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा होता है. और यदि आपका कप्तान और टीम प्रबंधन समर्थन देते हैं तो यह खेल का सबसे अच्छा हिस्सा साबित होता है. मुझे जब भी बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है, मैं काफी खुश होता हूँ. क्योंकि दिन के अंत में यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी टीम क्या चाहती है और आपकी बल्लेबाजी से क्या आशाएं हैं.”

साथ ही उन्होंने कहा,

“मुझे धोनी भाई से भी बहुत सारी टिप्स मिलती हैं. वह एक लीजेंड खिलाड़ी है और वह मुझे बताते रहता है कि आप समय ले सकते हैं. बस स्थिति को देखें और देखें कि अपनी पारी कैसे बनाएं. जब इतने दिग्गज खिलाड़ी मुझसे बात करते हैं तो मेरे अंदर बहुत आत्मविश्वास आता है.”

 

The post मुंबई के खिलाफ मैच में धोनी ने दिए थे ईशान किशन को टिप्स अब ईशान ने बताया उस दौरान धोनी ने दी थी क्या सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.