खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में मिले जुले और उतार चढ़ाव के बाद आखिरकार प्ले ऑफ में जगह बनाने में कामयाब हुई दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स कल यानी बुधवार को होने वाले मुकाबले को जीतने का इरादा लिए मैदान पर उतरेगी।
आईपीएल सीजन 11 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी दिल्ली डेयर डेविल्स के इस खिलाड़ी किया ये कारनामा
कोलकाता का सामना बुधवार को प्ले ऑफ के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। अगर केकेआर इस नॉकआउट मुकाबले को हार जाता है तो उसका सफर वहीं खत्म हो जाएगा और कोलाकता नाइट राइडर्स द्वारा इस सीजन में की गई पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
फिल्म परमाणु को देखकर आखिर सीट से क्यों चिपक गए करन जोहर, जानिएं वजह
लेकिन केकेआर इस राजस्थान के खिलाफ होने वाले इस मैच को जीत जाएगी तो फिर उसे दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा। जो इस टूर्नामेंट का अहम मैच होगा। केकेआर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जाने वाले इस मुकाबले में अपने घरेलू मैदान इडन गार्डन का भी फायदा उठाने की कोशिश करेगी और चाहेेगी की इस मैच को जीतकर वह अपने घरेलू प्रशंसकों को खुशी का मौका दें।
इस गाने को सुनकर माधुरी दीक्षित और रेणुका को याद आए पुराने दिन, किया कुछ ऐसा...
केकेआर को राजस्थान के खिलाफ होने वाले इस मैच में टीम पूरी आत्मविश्वास के भीरी हुई भी होगी क्योंकि इससे पहले दोनों टीमें इस सीजन में दो बार आमने सामने हुई है और दोनों मुकाबलों में केकेआर ने अपने नाम जीत दर्ज की है। इस टूर्नामेंट में राजस्थान के खिलाफ मिली दोनों जीत के बाद भी केकेआर को सतर्क रहना होगा क्योंकि राजस्थान को हल्के में लेना केकेआर के लिए बड़ी गलती हो सकती है।