भारत के कप्तान विराट कोहली ने सीयट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों में सोमवार को पेश किए गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। 29 वर्षीय कोहली ने आखिरी सीजन में बल्ले के साथ एक जबरदस्त प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोहली की ओर से पुरस्कार लिया है, क्योंकि वह इस इवेंट में हाजिर नहीं हो पाए थे।

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इंटरनेशनल बैट्समेन ऑफ द इयर अवॉर्ड मिला है, जबकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को इंटरनेशनल बोलर ऑफ द इयर अवॉर्ड मिला था।
वहीं अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान, जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग में 21 विकेट लिए इसके चलते उन्हें, टी-20 बोलर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है। न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने टी-20 बैट्समेन ऑफ द इयर अवॉर्ड जीता है। जबकि भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को यही पुरस्कार मिला है।

मयंक अग्रवाल, जिन्होंने कर्नाटक के बल्ले के साथ घरेलू सत्र में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उन्हें घरेलू खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया। जबकि सीयट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फारुख इंजिनियर को दिया गया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन के लिए अंडर-19 प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने गिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह खेल को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं और जागरूकता रखते हैं। जबकि वेस्टइंडियन बल्लेबाज क्रिस गेल को लोकप्रिय चॉइस अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया है।

सभी पुरस्कारों की पूरी सूची
– सीयट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर विराट कोहली
– सीयट इंटरनेशनल बैट्समैन ऑफ द ईयर – शिखर धवन
– सीयट इंटरनेशनल बोलर ऑफ़ द ईयर – ट्रेंट बोल्ट
– सीयट टी-20 बोलर ऑफ द ईयर – राशिद खान
– सीयट टी-20 बैट्समैन ऑफ द ईयर – कॉलिन मुनरो
– सीयट बेस्ट इनिंग्स ऑफ द ईयर – हरमनप्रीत कौर
– सीयट डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर – मयंक अग्रवाल
– सीयट अंडर-19 प्लेयर ऑफ द ईयर – शुभमन गिल
– सीयट लोकप्रिय चॉइस अवॉर्ड – क्रिस गेल
– सीयट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – फारुख इंजिनियर।
The post धोनी और रोहित जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ विराट कोहली ने जीता यह शानदार अवार्ड, देखें सभी अवार्ड की सूची appeared first on SportzWiki Hindi.