खेल डेस्क। जुलाई में भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है और इसके लिए विराट पहले काउंटी के लिए इंग्लैंड रवाना होंगे और उन्होंने काउंटी के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच भी छोड़ दिया है लेकिन बेंगलोर में विराट के साथी खिलाडी क्रिस वोक्स ने विराट के काउंटी क्रिकेट खेलने के पक्ष में बड़ा बयान दिया है।
काउंटी क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सरे की तरफ से खेलते नजर आएंगे वोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से बात चीत के दौरान कहा कि कोहली ने क्रिकेट के इस "महान" प्रारूप में खेलने का फैसला किया गया है। "यह बहुत अच्छा है कि वह सरे के लिए इंग्लैंड में खेलेंगे। इससे प्रतिस्पर्धा मजबूत हो जाएगी। वॉरविकशायर से खेलने वाले 29 वर्षीय युवराज ने कहा, "विराट जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के लिए लोगों को काउंटी क्रिकेट में खेलना अच्छा है। "
बेंगलोर में विराट के साथी खिलाडी क्रिस वोक्स ने भारतीय कप्तान के साथ ड्रेसिंग रूम में साझा करने और वोक्स ने अपने कप्तान की प्रशंसा भी की और कहा कि यह आरसीबी के साथ उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा है। उन्होंने कहा, "उनके साथ एक ड्रेसिंग रूम साझा करना एक अच्छा अनुभव रहा है।" "वह आरसीबी और भारत के लिए भी क्रिकेट खेलने के बारे में भावुक है। जाहिर है, हम इस गर्मी में इंग्लैंड में उनके खिलाफ कुछ अच्छी चुनौतियों की उम्मीद करते हैं। "