मौजूदा भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का आज जन्मदिन है. 27 मई 1962 को मुंबई में जन्मे रवि शास्त्री अब 56 वर्ष के हो गए हैं. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई मुकाम हासिल किए. महज 30 वर्ष की उम्र में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले शास्त्री ने क्रिकेट के कई रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं.
कोच रवि शास्त्री के जन्मदिन के मौके पर महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही सचिन ने रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है.
ये कहा सचिन तेंदुलकर ने

सचिन ने रवि शास्त्री को ट्वीटर पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा ”शानदार दोस्त को जन्मदिन की बधाई. मेरे क्रिकेट करियर के शुरुआत से ही मुझे सही प्रोत्साहन दिया. आज का दिन अच्छा रहे”
Happy birthday to a great friend and someone who has encouraged me right from the beginning of my cricket career, @RaviShastriOfc. Have a great one. pic.twitter.com/1Vmz4FHrUT
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 27, 2018
1981 में की थी क्रिकेट करियर की शुरुआत
दिलीप जोशी के चोटिल होने के बाद अचानक रवि शास्त्री को भारतीय टीम में शामिल किया गया. इस दौरान न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी. उस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उन्होंने 3-3 विकेट निकाले. दूसरी पारी में तो उन्होंने चार गेंदों में तीन विकेट चटकाए और ये सभी कैच दिलीप वेंगसरकर ने पकड़े थे.
भारतीय टीम ने मार्च 1985 में बेंसन एंड हेजेज वर्ल्ड चैंपियनशिप कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस पर कब्जा किया था. इसमें रवि शास्त्री को बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब दिया गया.
उन्होंने इस टूर्नामेंट के 5 मैचों में 45.50 की औसत से 182 रन बनाए और 20.75 की औसत से 8 विकेट भी चटकाए थे. इसलिए उन्हें एक बेहतरीन ऑडी दी गयी थी.
My baby of 1985. She still looks beautiful. @AudiIN @Audi pic.twitter.com/XWdtpJD3OX
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) April 6, 2017
अपने इस शानदार प्रदर्शन को याद करते हुए रवि शास्त्री ने पिछले वर्ष अपनी इस ऑडी कार के साथ एक फोटो शेयर की थी. जिसमें उन्होंने कहा था 1985 की मेरी बेबी(कार) आज भी शानदार दिखती है. रवि शास्त्री मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच हैं.
The post भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री के जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने ख़ास अंदाज में दी अपने इस साथी खिलाड़ी को जन्मदिन की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.