Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के बाद बेटी जीवा ने पापा धोनी को पिलाई फ्रूटी, कैमरे में कैद हुए बाप-बेटी के ये क्यूट पल

खेल डेस्क। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। रविवार को खेले गए इस सीजन के फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने सीएसके के सामने 179 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।

2011 वल्र्ड कप में जिस मैदान पर धोनी ने रचा था इतिहास और अब इसी मैदान पर उन्होंने किया ये कारनाम!

जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 181 रन बनाते हुए 8 विकेट से खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। ये मैच महेन्द्र सिंह धोनी और चेन्नई के लिए यादगार तो रहेगा ही, लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा हुआ कि शायद महेन्द्र सिंह धोनी या फिर उनकी बेटी भी इस पल को जब भी कभी देखेगी तो ये यादें उसके दिल में हमेशा के लिए ताजा हो जाएगी, जी हां।

मोदी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर मुंख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कही ये बड़ी बात!

मैच जीतने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा मैदान पर पहुंच गई। जीवा ने अपने पति महेन्द्र सिंह धोनी की टीम के साथ जश्न में भी साथ दिया। इस दौरान उन्होंने रैना की बेटी ग्रासिया और हरभजन की बेटी हिनाया के साथ खूब मस्ती की। एक ओर टीम की जीत के बाद जहां सीएसके के खिलाड़ी उत्साह से मैदान पर जीत का जश्न मना रहे थे तब धोनी अपनी बेटी जीवा को गोद में उठाकर उसके साथ प्यार कर रहे थे।

महेन्द्र सिंह धोनी के नाम रहा आईपीएल सीजन 11, इन उपलब्धियों को किया हांसिल

वहीं मैच के बाद धोनी अपनी बेटी जीवा संग ग्राउंड पर खूब मस्ती भी करते नजर आए। वहीं दोनों बाप-बेटी की शरारते करते हुए कुछ पल कैमरे में कैद हो गए। इस क्यूट पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस वायरल वीडियो में जीवा धोनी को फू्रटी पिलाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो धोनी के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।