Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिस्र ने फीफा विश्व कप के लिए प्रशिक्षण शिविर ,की शुरुआत

काहिरा: मिस्र की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने फीफा विश्व कप के लिए जारी अपने प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कर दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस में 14 जून से शुरू हो रहे विश्व कप टूर्नामेंट के लिए मिस्र को ग्रुप-ए में रूस, उरुग्वे और सऊदी अरब के साथ शामिल किया गया है।

 फीफा विश्व कप
मिस्र फुटबाल महासंघ (ईएफए) ने एक बयान में कहा, “टीम अपने पहले प्रशिक्षण शिविर के लिए सोमवार रात को काहिरा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर लैंड हुई।”

टीम में चुने गए सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर के लिए उपस्थित हैं, केवल एक चोटिल खिलाड़ी इस शिविर में शामिल नहीं होंगे। दो अन्य खिलाड़ियों के अपने क्लबों के लिए प्रतिबद्धिताएं हैं।

इस साल मार्च में मिस्र को पुर्तगाल और ग्रीस के खिलाफ खेले गए दो दोस्ताना मैचों में हार का सामना करना पड़ता है।

विश्व कप टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मिस्र की टीम दो अभ्यास मैच भी खेलेगी। 26 मई को टीम कुवैत सिटी में कुवैत के खिलाफ मैच खेलेगी।

इसके अलावा, वह कोलंबिया और बेल्जियम के खिलाफ भी मैच खेलेगी। 15 जून को मिस्र की टीम उरुग्वे के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

The post मिस्र ने फीफा विश्व कप के लिए प्रशिक्षण शिविर ,की शुरुआत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.