Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मार्ट वॉच पहनकर ‘खेल’ तो नहीं कर रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर, आईसीसी ऐंटी करप्शन यूनिट अलर्ट

लॉर्ड्स
पाकिस्तानी क्रिकेटरों को मैच के दौरान स्मार्ट वॉच पहनना भारी पड़ते दिख रहा है। लॉर्ड्स के मैदान में खेले जा रहे पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में दो पाकिस्तानी खिलाड़ी ऐपल का स्मार्ट वॉच पहनकर खेलने उतरे। जिसकी वजह से वे इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की एेंटी करप्शन यूनिट ने निशाने पर आ गए। ICC के अधिकारियों ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों को मैच में स्मार्ट वॉच नहीं पहनने का निर्देश दिया है। 

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन यानी गुरुवार को पाकिस्तान के दो खिलाड़ी असद शफीक और बाबर आजम ऐपल की स्मार्ट वॉच पहनकर खेलने उतरे। यह बात आईसीसी की एेंटी करप्शन यूनिट के अधिकारियों को खटक गई। दरअसल, स्मार्ट वॉच को फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इस वॉच में मोबाइल की ही तरह बात करने सहित कई हाइटेक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। आईसीसी को डर है कि इससे फिक्सिंग की जा सकती है। 

यह अलग बात है कि स्मार्ट वॉच पहनने वालो दोनों खिलाड़ियों के आचरण पर किसी तरह का संदेह नहीं है। इस बारे में खेल के पहले दिन 51 रन देकर 4 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हसन अली ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कहा कि आईसीसी के अधिकारी हमारे पास आए थे। उन्होंने हमें स्मार्ट वॉच नहीं पहनने की बात कही है। अब से कोई खिलाड़ी यह घड़ी पहनकर खेलने नहीं जाएगा।’ 

उल्लेखनीय है कि 2010 में लॉर्ड्स टेस्ट के में ही पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ ने फिक्सिंग की थी। आईसीसी पहले की अपेक्षा अब ज्यादा अलर्ट रहती है। मैच से पहले खिलाड़ियों और ऑफिशल्स को अपने मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन में सक्षम डिवाइस को जमा करना होता है, जो खेल खत्म होने के बाद उन्हें वापस दे दिया जाता है।