इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के कदमों पर चल रहें उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर हमेशा कुछ ना कुछ नई बाते सामने आती है कभी बताया जाता है उनका कैरियर आसानी से बन जाएगा क्योकि वह सचिन के बेटे है लेकिन क्या सचिन भी ऐसा मानते है जी हाल ही में दिए बयान से यह साबित हो गया है की सचिन अर्जुन की किसी तरह मदद नही केवल गाइड ही करेगे जानिए सचिन ने क्या कहा।
एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के निमंत्रण पर जब हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बनने वाले क्रिकेट म्यूजियम का शिलान्यास करने धर्मशाल पहुंचे सचिन तेंदुलकर से उनके बेटे अर्जुनके कैरियर को लेकर सवाल किया तो उन्होने कहा अर्जुन का क्रिकेट का भविष्य किसी नाम से नहीं बल्कि मैदान में उसकी मेहनत से ही तय होगा। वह मेहनत करेगा तभी उसका क्रिकेट भविष्य सुनहरा बन सकता है।
सचिन अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में बनने जा रहें क्रिकेट म्यूजियम का शिलान्यास करने पहुंचे जहां उनका बीटा अर्जुन पहले से ही मौजूद था बताया जा रहा है की धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की गिनती विश्व के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में होती है।