Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माही के हैरतअंगेज तेवर देखकर हैरान हैं ये दिग्गज क्रिकेटर, कह दी होश उड़ाने वाली बात...

आइपीएल सीजन 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आग उगलता नजर आ रहा है। माही अपने पुराने फॉर्म में लौटते नजर आ रहे हैं।क्रिकेट मैदान में विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाते देख भारत के कई पूर्व क्रिकेटर हैरान नजर आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर चोपड़ा का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स केवल 5 बल्लेबाजों के साथ खेल रही है लेकिन 10 में से 9 बार 200 से पार रन बनाने की क्षमता रखती है।

सीएसके की बल्लेबाजी यूनिट काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि आईपीएल सीजन 2018 के अंकतालिका में चैन्नई सुपरकिंग्स टॉप पर है। अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वॉटसन, वेस्टइंडीज के आॅल राउंडर खिलाड़ी ब्रावो और कप्तान माही जरूरत के अनुसार रन बनाते दिख रहे हैं।

दिल्ली और टीम इंडिया में खेल चुके सलामी बल्लेबाज चोपड़ा ने कहा कि माही जिस तरीके से खेल रहे हैं, वह हैरान करने वाला है।इस 40 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि यदि एक साल पहले आप मुझसे धोनी के बारे में पूछते तो यही कहता टी—20 फॉर्मेट अब उनके लिए सही नहीं है।

जो काम वो 25 साल की उम्र में कर रहे थे अब 35 साल की उम्र में नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन अबतो सबकुछ एकदम से बदल गया है। धांसू बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखकर यही कहना पड़ रहा है कि माही की दूसरी बयार पहले से ज्यादा दमदार दिखाई दे रही है।