आईपीएल ना खेल पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े क्रिकेटर पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर के लिए एक अच्छी खबर आई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल टैम्परिंग करने के मामले में फंसे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल के लिए सभी क्रिकेट से बैन कर दिया था।
स्मिथ-वॉर्नर के लिए अच्छी खबर

अब उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है कि शायद वो क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के ये दोनों क्रिकेटर अब क्लब क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। हालांकि बॉल टैंम्परिंग के मामले में फंसे हुए ऑस्ट्रेलिया के तीसरे खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट के क्रिकेट में वापसी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है।
क्रिकेट में करेंगे वापसी

दि न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की इस बात की पुष्टि की है डेविड वॉर्नर औ स्टीव स्मिथ को क्रिकेट में वापसी करने वाली बातों को बढ़ावा मिला है। लोग चाहते हैं कि ये दोनों खिलाड़ी क्रिकेट में वापसी करें। वहीं अगर कैमरन बैनक्रॉफ्ट की अगर बात करें तो उन्हें पर्थ में क्रिकेट खेलने के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया जिला क्रिकेट काउंसिल (डब्ल्यूएडीसीसी) से अनुमति लेनी होगी।
साउथ अफ्रीका में की थी बॉल टैम्परिंग

आपको बता दें कि इस साल के मार्च में ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका में 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गई हुई थी। पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता और दूसरा अफ्रीका ने। जिसके बाद तीसरा टेस्ट बड़ा रोमांचक चल रहा था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बॉल टैम्परिंग की योजना बनाकर पूरी क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया का नाम खराब कर दिया।
वॉर्नर-स्मिथ क्रिकेट क्लब के लिए खेल सकते हैं

इस बड़ी गलती के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को काफी सख्त सजा देते हुए एक साल के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से बैन कर दिया। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों क्लब क्रिकेट से बैन नहीं किया था। लिहाजा ये खिलाड़ी क्रिकेट क्लब में तो खेल ही सकते हैं।
The post डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की हुई क्रिकेट में वापसी अब इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.