Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सरे के लिए नहीं खेल पाएंगे चोटिल कोहली

मुंबई, 24 मई; इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में खेले गए एक मैच के दौरान लगी चोट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए भारी पड़ गई है। इस चोट के कारण कोहली इंग्लिश काउंटी क्लब सरे से बाहर हो गए हैं। भारतीय किं्रकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि कोहली को इंग्लैंड दौरे से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए जून में इंग्लिश काउंटी सरे के लिए जून में खेलना था, लेकिन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेले गए मैच में गर्दन पर लीग चोट के कारण वह सरे क्लब से बाहर हो गए हैं।

बीबीसीआई ने एक बयान में कहा, “17 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली को गर्दन पर चोट लगी थी। बोर्ड की मेडिकल टीम की जांच द्वारा यह फैसला लिया गया है कि वह जून में इंग्लिश काउंटी क्लब सरे के लिए नहीं खेलेंगे।”

बोर्ड ने कहा कि विशेषज्ञों की ओर से की गई जांच के बाद अब भारतीय टीम के कप्तान रिहेबिलिटेशन में जाएंगे। उन पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम करीबी तौर पर नजर बनाए रखेगी।

कोहली जल्द ही अपना प्रशिक्षण शुरू कर लेंगे और 15 जून को बेंगलुरू के एनसीए में उनका फिटनेस टेस्ट होगा।

बीसीसीआई ने कहा, “बोर्ड को पूरा यकीन है कि कोहली आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।”

The post सरे के लिए नहीं खेल पाएंगे चोटिल कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.