Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के सामने दिल्ली डेयर डेविल्स की विराट चुनौती

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 का 45वां मुकाबल शनिवार को 8 बजे दिल्ली डेयर डेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली डेयर डेविल्स की टीमें पॉइंट टेबल पर क्रमश: 7वेें और 8वें पायदाप पर पड़ी हुई है। देखा जाएं तो दिल्ली डेयरडेविल्स प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है। लेकिन अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में शनिवार को होने वाले इस मुकाबले में दिल्ली की टीम रॉयल चैलेंजर्स का खेल खराब कर सकती हैं।

वहीं कप्तान विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स टीम इस मुकाबले को जीतने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी। दिल्ली की टीम ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में ऋषभ पंत की धमाकेदारा पारी के बाद भी दिल्ली को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद दिल्ली प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो चुकी है।

जबकि बेंगलुरु के लिए यह करो और मरो का मुकाबला है और हारने की सूरत में वह भी प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो सकती है। पॉइंट टेबल की बात करे तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक 10 मैच खेले है जिसमें से टीम को सात हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं तीन मैचों में टीम के हाथों जीत लगी है। पॉइंट टेबल पर बेंगलुरू छह अंकों के साथ 7वें स्थान पर है। दूसरी तरफ दिल्ली अपनी बची खुची प्रतिष्ठा के लिए लड़ेगी ताकि वह टूर्नामेंट में फिसड्डी होने से बच सके।

दिल्ली ने अभी तक 11 मैच खेले है जिसमें से सिर्फ तीन ही मैच वो जीत पाई है और 8 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीजन में अपने खराब प्रदर्शन के कारण दिल्ली पॉइंट टेबल पर 8वें स्थान पर पड़ी हुई है। दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए वैसे तो अब इस टूर्नामेंट में कुछ नहीं रखा है लेकिन आने वाले मैचों में ये दूसरी टीमों का खेल खराब कर सकती है।